देहरादून: मुख्य कोषाधिकारी देहरादून रोमिल चौधरी की अध्यक्षता में कोषागार सभागार, देहरादून में राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुख्य कोषाधिकारी देहरादून रोमिल चौधरी की अध्यक्षता में कोषागार सभागार, देहरादून में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव में प्रयुक्त की जाने वाली प्रचार सामग्री और वस्तुओं के दर निर्धारण के संबंध में चर्चा की गई।