देहरादून: डालनवाला कोतवाली देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो कारे की बरामद
डालनवाला कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो वाहन चोरों सागर थापा और राजन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से चोरी की दो कारे बरामद की गई है। दोनों आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।