देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा देहरादून में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बजट को बताया आंकड़ों की बाजीगरी
विधानसभा देहरादून में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धामी सरकार की ओर से सदन में पेश किए गए वित्त वर्ष 2024- 25 के बजट को सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी बताया है। उनका कहना है कि सरकार ने बजट में संभावना और संकल्प लेकर अपने पिछले बजट कि उपलब्धियों को भी नहीं बताया है।