इंदौर: जूनि इंदौर क्षेत्र में कारोबारी ने रची पत्नी और ससुर को जेल भेजने की साजिश,पुलिस ने किया खुलासा
Indore, Indore | May 8, 2024 त्रिवेणी कॉलोनी के कारोबारी ने बताया कि एक बदमाश ने चाकू दिखाकर 50 लाख की फिरौती मांगी है पुलिस ने कई जगह सर्चिग की शक होने पर पुलिस ने व्यापारी से सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है उसका ससुराल भी वही है 6 साल से पत्नी बच्चे को लेकर मायके में है पिछले दिनों पत्नी ने उस पर केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाया।