तिर्वा: तिर्वा में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बीजेपी पर हमला किया, कहा- दलितों को आगे नहीं बढ़ाना चाहती सरकार
Tirwa, Kannauj | Jul 5, 2026 तिर्वा क्षेत्र के बछरजापुर गांव में भीम आर्मी राष्ट्रीय एकता मिशन की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पहुंचे। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।