बानसूर: संयुक्त व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Bansur, Alwar | May 15, 2026 बानसूर। कस्बे में शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक देवीसिंह शेखावत ने अध्यक्ष रोशन लाल सैनी, उपाध्यक्ष यादराम सोलंकी, मंत्री ब्रह्मप्रकाश यादव व महामंत्री फूलसिंह स्वामी सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।