मिर्ज़ापुर: जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में निर्दोषों को न फसाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में चल रहे कई जीमो पर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है हमारी मांग है कि इस मामले में निर्देश के साथ कार्रवाई न की जाए जो इसमें संलिप्त हो उन पर कार्रवाई की जाए