सुपौल: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सुपौल में श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
Supaul, Supaul | May 1, 2026 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में एक दिवसीय शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 11 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।