बैरगनियां: मूसा चक पंचायत में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मुखिया की पहल से उत्साह बढ़ा
बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत मूसाचक पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार प्रसाद ने हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।