शाहबाद: सहोरा गांव में युवक ने आम के पेड़ से लटक कर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली क्षेत्र के सहोरा गांव में रविवार को दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के जोगेंद्र यादव (27) पुत्र वेदराम यादव का शव गांव के निकट एक आम के पेड़ से लटका पाया गया। युवक का शव अंगौछे के सहारे पेड़ से लटकता देख सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों द्वारा ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।