आंदर: देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने के मामलें में कटवार गांव से युवक को गिरफ्तार कर भेजा सिवान
Andar, Siwan | Apr 27, 2024 कटवार गांव में असांव थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को साइबर थाना सिवान भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान कटवार गांव निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक द्वारा फेसबुक के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक के शब्द का प्रयोग किया गया था।