बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक स्थान पर बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। हाथ पकड़कर बुरी नियत से खींचने लगा वहा पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात 12 बजे छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।