खगड़िया: उसरी में महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में की गई स्वास्थ्य जांच
गोगरी पुलिस ने दो लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी उसरी निवासी लालू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कारोबारी बोतल में महुआ शराब लेकर बिक्री करने जमालपुर की ओर जा रहा है। गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सशस्त्र बलो के साथ उसके ठिकानों पर पहुंच कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले स्वास्थ्य जांच कराया है।