खगड़िया: पीतौंझिया के समीप सड़क दुर्घटना बेगूसराय जिले के बाइक सवार की दर्दनाक मौत
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतौंझिया ढाला के पास एनएच 31 पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इधर गश्त कर रही पुलिस ने शव को कब्जे में कर खगड़िया सदर अस्पताल लाया। मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के छितनोर निवासी राकेश कुमार के पुत्र रमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया की बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन धक्का मार दिया।