खगड़िया: सबलपुर मोर के पास ऑटो पलटने से मां बेटी जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर मोर के पास बुधवार को मवेशी को बचाने के दौरान ऑटो पलट गया। जिसमें मां बेटी घायल हो गई। घायल की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के सामा गांव निवासी सुलचन देवी व बेटी रिया कुमारी है। घायल के परिजनों ने बताया कि सुलचन देवी सोनमनखी से अपने घर जा थी। की सबलपुर मोर के पास ऑटो पलट गया, जिसमें मां बेटी जख्मी हो गई।