खगड़िया: खगड़िया में मुखिया संघ ने 19 सूत्री मांगों के समर्थन में किया हल्ला बोल, मांगों के समर्थन में किया नारेबाजी
जिला मुखिया संघ ने 19 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को हल्ला बोल रैली निकाली। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क में जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी मुखिया जुटे। इसके बाद चिल्ड्रेन पार्क से सभी मुखिया हल्ला बोल रैली निकाली। इस दौरान मुखिया संघ ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया।