खगड़िया: सदर अस्पताल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कर्मी के निधन पर जताया शोक
सदर अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मी सुनीता कुमारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर आर एन चौधरी ने उनके निधन पर गहरी शोक जताते हुए व्यापक स्तर पर उसकी कमी होने की बात कही है। मौके पर डॉ अभय, सुमित, शंकर आदि मौजूद थे।