होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के कसेरा मोहल्ले में पार्किंग को लेकर दो वाहन चालकों के बीच हुआ विवाद, वीडियो आया सामने
शनिवार को करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो कसेरा मोहल्ला का बताया जा रहा है जहां पर दो वाहन चालकों में आपस विवाद हो गया। दरअसल सड़क पर वाहन पार्किंग और साइड नहीं देने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों वाहन चालकों में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया।