अतर्रा: अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की हुई मौत
Atarra, Banda | Jun 6, 2026 अतर्रा। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार दोपहर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गिरवा थाना क्षेत्र के दुबरी गांव निवासी 70 वर्षीय रामगोपाल बाजार से साइकिल से घर लौट रहे था।