राहे: राहे-सोनाहातू में विधायक अमित महतो करेंगे शिलान्यास
Rahe, Ranchi | May 28, 2026 सिल्ली विधायक अमित महतो 29 मई को राहे एवं सोनाहातू प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के तहत राहे प्रखंड के रंगामाटी में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास शाम 4 बजे किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे सोनाहातू प्रखंड के चौकाहातु में चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा।