गोला: बागेश्वर धाम सरकार की कथा में मुख्य आयोजक रहे महादेवा मोहल्ले के निवासी राहुल तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी
Gola, Gorakhpur | May 28, 2024 गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महादेवा मोहल्ले के निवासी घनश्याम तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को उन्हें दो अज्ञात नंबरों से फोन करके जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि फोन करने वाला उन्हें मोबाइल पर गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है।