गोला: चोरी की बाइक के साथ उरुआ थाना क्षेत्र के मरचा निवासी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
Gola, Gorakhpur | May 28, 2024 चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उरुवा बाजार के मरचा निवासी विशाल तिवारी के रूप में हुई। आरोपी ने तीन मई को शादी समारोह में गए युवक की बाइक को चोरी कर लिया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। सोमवार को आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।