गोला: मांगीडाढ़ी गांव के निवासी व्यक्ति ने मोतीराम अड्डा चौकी के पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Gola, Gorakhpur | May 26, 2024 विवाद के मामले में सिपाही ने एक पक्ष को मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप है कि पिता को लाकअप में डालने के बाद बेटे को पीट दिया। बचाने गई मां को भी थप्पड़ जड़ दिया। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने शिकायत की। एसएसपी मामले की जांच करा रहे हैं। झंगहा थाना क्षेत्र के माघीडाड़ी निवासी रामकिशुन ने प्रार्थना पत्र दिया है।