गोला: गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी पुत्र ने माता-पिता का सिर फोड़कर किया हत्या, मौक़े पर पहुंचे SP साउथ
Gola, Gorakhpur | May 27, 2024 गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी पुत्र ने रविवार की रात को सोते समय अपने माता पिता का सिर फोड़कर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया।