गोला: फतेपुर में अपने ही माता-पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे के खिलाफ गोला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Gola, Gorakhpur | May 28, 2024 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के फतेपुर में बेटे ने अपने बुजुर्ग मां-बाप की हत्या कर दी थी। दोनों रात में गहरी नींद में सो रहे थे। इस बीच बेटे ने हैंडपंप के हैंडिल से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। आरोपी अपनी पत्नी को मारना चाहता था। वह उसे भी ढूंढते हुए छत पर गया। लेकिन, उसकी भाभी ने उसे देख लिया था।