रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी के वार्ड 33 में 4 फीट लंबा कोबरा दिखा, वार्डवासी दहशत में आए
रामगंजमंडी शहर के वार्ड नंबर 33 में उस समय हड़कंप मच गया, जब नालियों और घरों के आसपास करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप घूमता दिखाई दिया। सांप को देखकर वार्डवासियों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने में भी घबराने लगे। शनिवार शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद शुभम तनन ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यूअर पवन वैष्णव मौके पर प