कर्वी: सतना मानिकपुर मुख्य सड़क में मारकुंडी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सतना मानिकपुर मुख्य सड़क में मारकुंडी के पास बीते रविवार की रात्रि 9 बजे बाइक सवार जमुना पुत्र पतंग नि०बहिलपुरवा अनियंत्रित हो गिरकर घायल हो गया। जमुना बहिलपुरवा से टिकरिया के मंगवा अपनी ससुराल जा रहा था ,तभी मारकुंडी के पास यह हादसा हो गया।जमुना का इलाज सोनेपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है।वहीं परिजनों ने आज सोमवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है।