कर्वी: कर्वी के भुईहरी के पास बोलोरो से बचने के चलते बाइक सवार खंभे से टकराकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी के भुईहरी के पास रविवार की शाम 6:00 बजे बाइक सवार महेश पुत्र जगनमोहन निवासी चकजाफर कोतवाली कर्वी खंभे से टकराकर घायल हो गया। महेश चकजाफर से भुई री जा रहा था, भुईहरी तभी के पास सामने आई बोलेरो से बचने के चलते यह हादसा हो गया। महेश का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं सोमवार की सुबह 11:00 बजे परिजनों ने घटना की जानकारी दी है।