मुंगावली: मुंगावली में कथा के दौरान निवासाचार्य महाराज ने जुए-सट्टे को बताया बर्बादी का रास्ता, समाज को गलत दिशा देने की बात कही
मुंगावली के मल्हारगढ़ रोड स्थित बूढ़े बालाजी मंदिर में चल रही धार्मिक कथा में रविवार को शाम लगभग 6 बजे निवासाचार्य महाराज ने जुआ और सट्टेबाजी को समाज के लिए घातक बताया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग करोड़पति बनने की लालसा में सट्टे की ओर बढ़ते हैं, लेकिन अंत में बर्बादी ही हाथ लगती है।