कोंडागांव: मानसून को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया, बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया
आगामी मानसून को देखते हुए जिला कार्यालय कोण्डागांव के कक्ष क्रमांक-38 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07786-242768 है। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर को नोडल अधिकारी एवं सुश्री सुषमा मण्डावी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।