शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने लांक गांव में दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 23, 2026 शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 22 अक्तूबर को थानाक्षेत्र में ज्योति नाम की विवाहिता की दहेज हत्या की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इस मुकदमें में पुलिस ने वांछित आरोपी के रूप में मृतका के पति धनपत उर्फ विजय पुत्र अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।