सलूम्बर: सलूंबर इटाली खेड़ा मे मुख्य चिकित्सालय स्वास्थ्य अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सलूंबर डॉ. जे. पी. बुनकर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईण्टालीखेंडा का औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि संस्थान की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, सभी स्टाफ को युनिफार्म में रहने, रोगियो के साथ अच्छा व्यवहार करने, उनके बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था तथा प्रतिदिन बैड शीड चेंज करने तथा अपनी उपस्थिति बायोमेट्रीक से करने तथा सीएचसी पर संस्थागत प्रसव को बढाने एवं वर्तमान में सीएचसी भवन निर्माणाधीन है, जब तक नया भवन तैयार नही हो जाता है तब तक वर्तमान भवन की साफ सफाई तथा सुसज्जित बनाये रखे, सभी रोगियो को पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराये। साथ ही निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया जाना तथा सम्बन्धित ठेकेदार को भी समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिये भी निर्देश दिये गये।