मुरैना नगर: बानमौर में हाइवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत से डेढ़ घंटे जाम लगा।वाहनों की लंबी कतार का वीडियो शोसल मिडिया पर हुआ वायरल।
मुरैना के बानमौर में नेशनल हाईवे-44 पर नगर पालिका चौराहे के पास आज गुरुवार दोपहर दो ट्रकों की भिड़ंत से करीब डेढ़ घंटे लंबा जाम लग गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्रकों को हटवाया, तब यातायात बहाल हुआ। जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लोग तेजी से साझा कर रहे हैं।