शिवपुरी: सलैया गांव में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों की चौपाल, कार्रवाई की मांग उठी
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव में अवैध एवं कच्ची शराब के बढ़ते कारोबार को लेकर अब ग्रामीण खुलकर विरोध में उतर आए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे युवा समाजसेवी आजाद लोधी के नेतृत्व में गांव में एक बड़ी चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जहां सभी ने एक स्वर में अवैध शराब के खिलाफ निर्णायक।