खैरलांजी: येरवाघाट में शादी समारोह के दौरान भीषण आग, मची अफरा-तफरी
खैरलांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम येरवाघाट में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग टेंट, बिजली की वायरिंग या रसोई व्यवस्था से लगी हो सकती है, हालांकि आग