बटियागढ़: कनकपुरा के पास छतरपुर पासिंग बोलेरो कार पलटी, आधा दर्जन सवार मामूली रूप से घायल
बर्धा मार्ग पर कनकपुरा गांव के पास बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई,हादसे में बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनमे से कुछ घायलो को नजदीकी अस्पताल भेजा गया घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई गई,बताया जा रहा छतरपुर पासिंग बोलेरो क्रमांक mp16 zm 7183 वैवाहिक कार्यक्रम से जैतपुर की ओर जा रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई,