मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे बाघो को संक्रामक बीमारियो से बचाने प्रबंधन ने चलाया टीकाकरण अभियान, 560 कुत्तों को लगा टीका
Manpur, Umaria | Jun 30, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य वन्यजीवों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए कुत्तो का विशेष टीकाकरण अभियान प्रबंधन द्वारा चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत अब तक 560 पालतू और आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है।यह अभियान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कुत्तो (श्वानों) पर केंद्रित है।