काको: मदारपुर गांव में भूत-प्रेत व डायन का आरोप लगाकर एक महिला और उसके पुत्र के साथ देवर ने परिवार के साथ मिलकर की मारपीट
काको प्रखंड के मदारपुर गांव में आज गुरुवार की शाम करीब छह बजे गांव की निवासी बिंदी देवी और उसके पुत्र रमेश कुमार चौधरी को उसके देवर ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल महिला और उसके पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।