कायमगंज: गांव अंबेडकर नगर निवासी युवक ने शराब के नशे में खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
कम्पिल के गांव अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र महेश ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया में शुक्रवार रात 10:30 बजे भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गौतम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मामले पर पिता महेश ने बताया गौतम शराब पीने का आदी है। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।