सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
Sisai, Gumla | Jun 8, 2024 सिसई प्रखण्ड सह अंचल प्रांगण में सदर अस्पताल के द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान माधो उरांव, सुबोध महतो,गुड्डू कुमार,शिव निवास प्रसाद,अजय उरांव,प्रशांत उरांव, चंदन उरांव, पृथ्वी राज सिंह,ओज जायसवाल सहित नौ लोगो ने एक एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ने बताया कि रक्तदान महादान है और सभी लोगों को करना चाहिए।