कोरांव: कोरांव बाजार में मुख्य गोल चौराहे पर अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, सवार लोग बाल-बाल बचे
कोरांव बाजार के मुख्य गोल चौराहे पर बुधवार सुबह 5 बजे एक अनियंत्रित आर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कार खंभे से थोड़ी दूर पीछे हट गई थी। सुबह 11 बजे तक क्षतिग्रस्त कार चौराहे पर ही खड़ी रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हादसे में