#विश्वनाथ में संत शिरोमणि श्री श्री गणिनाथ गोविंद जी की जयंती पालन
👉मध्यदेशीय वैश्य महासभा की विश्वनाथ जिला समिति के तत्वावधान में विश्वनाथ चारिआलि स्थित हिमालय विवाह भवन के प्रेक्षागृह में संत शिरोमणि श्री श्री गणिनाथ गोविंद जी की जन्म जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।
👉कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण, इसके बाद श्री श्री गणिनाथ बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना, साथ ही असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग को भी गहरी श्रद्धांजलि देने साथ पिछले एक वर्ष के भीतर समाज से विदा ले चुके व्यक्तियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।