जांजगीर: खोखरा नहर के पास से 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आज बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम खोखरा माइनर नहर के पास कार्रवाई करते हुए 7.2 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कुटरा निवासी छोटू कश्यप और राजेश कुमार यादव को एक मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 40 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त की गई।