तिरोड़ी: धान पकाने के लिए किसानों को नहीं मिल रहा पानी, पठार अंचल में हालत बदतर
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के पठार अंचल में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। किसान दो राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना राजीव सागर बांध का पानी बावनथड़ी नदी में छोड़े जाने का इंतजार कर रहे है। दरअसल, पठार अंचल में बड़ी संख्या में गन्ने का उत्पादन होता है। इसके साथ ही किसानों रबी के सीजन में धान की फसल भी लगाई है।