लोहरदगा: नए समाहरणालय में शिफ्ट होंगे ज़िला कार्यालय, कक्ष आवंटन व स्थानांतरण व्यवस्था के लिए समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट
लोहरदगा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को नवनिर्मित समाहरणालय भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त- सह-जिला दण्डाधिकारी, लोहरदगा के निर्देश पर कार्यालयों के कक्ष आवंटन और स्थानांतरण की पूरी व्यवस्था तय करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।