पीरो: पीरो में सुबह कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
Piro, Bhojpur | May 29, 2026 पीरो सहित आस पास के इलाके में शुक्रवार की अहले सुबह 6 बजे के करीब आई अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी। देखते ही देखते मौसम ने ऐसा रुख बदला कि आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे सड़कें बाधित हो गईं और आवागमन ठप पड़ गया।