बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के उदयपुर खास की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के उदयपुर खास की रहने वाली महिला ने दबंगों ने पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की है। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।