शाहजहांपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई दिवस के दौरान नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव ने सुभाषनगर स्मार्ट रोड के पास बसे परिवारों की बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नगरायुक्त सौम्या गुरुरानी को बताया कि क्षेत्र में कई परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन उनके घरों तक आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है।