करेरा: विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर करेरा में भक्ति का भव्य आयोजन
करेरा-विश्व नवकार महामंत्र दिवस एवं विश्व शांति मंगल पाठ उच्चारण के पावन अवसर पर करेरा नगर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण मंत्रमुग्ध एवं भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल मंगलाचरण के साथ हुआ।