आगरा के थाना कमला नगर अंतर्गत डी ब्लॉक में बीते शुक्रवार को शातिर अज्ञात चोरों ने इंजीनियर के घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर से 3 लाख 50 हजार करीब के कीमती जेवरात और ₹50 हजार की नगदी साथ ले गए हैं। पुलिस मुक़दमा दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।